शाहजहांपुर में दो सहेलियों के शव लटके मिले:उम्र 17 और 15 साल, घरों के बीच 200 मीटर दूरी
शाहजहांपुर में सोमवार सुबह करीब आठ बजे दो सहेलियों के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों की उम्र 17 और 15 साल थी। दोनों एक पेड़ पर अलग अलग दुपट्टे के सहारे लटे रहे थे। गांव के लोगों ने शव देखे तो शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात निगोही थाना क्षेत्र के हरैया गांव की है। दोनों किशोरियां एक ही जाति की थीं और उनके घर करीब 200 मीटर की दूरी पर हैं। परिजनों ने अब तक कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस दोनों के मोबाइल तलाश रही है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि दोनों सहेलियां थीं। घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)