दिव्य रोशनी और भव्य प्रकाश से चमका राममंदिर:500 कुंतल फूल से हुए 70 एकड़ की सजावट,दीपोत्सव पर अद्भुद नजारा
दीपावली पर अयोध्या लाखों दीपक से जगमग हो उठी। 14 साल के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में सरयू स्नानघाटों से लेकर राम मंदिर तक लाखों दीपक जलाए गए।रामलला सहित रामदरबार और सभी उप मंदिरों में हजारों दीपक जलाए गए।पूरे राम मंदिर परिसर में करीब 500 कुंतल फूलों से सजावट की गई।जगह-जगह रंगोली सजाए गए। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंदेव गिरि की देखरेख में यह पूरा उत्सव मनाया गया।उनके साथ राम मंदिर प्रशासन के अन्य विभागों ने लोग सहयोगी के रूप में मौजूद रहे। एक हजार से ज्यादा वालंटियर इस काम में पूरे दिन लगे रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)