शाहपुर आवास विकास कॉलोनी में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित:पूजा समिति ने कराया भंडारा, श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

Nov 11, 2026 - 14:17
0
शाहपुर आवास विकास कॉलोनी में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित:पूजा समिति ने कराया भंडारा, श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
गोरखपुर के शाहपुर आवास विकास कॉलोनी में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की जा रही है। धनतेरस के दिन विधि-विधान से मां की प्रतिमा की स्थापना के बाद प्रतिदिन सुबह और शाम आरती की जा रही है। 9 नवंबर को मां के दरबार में भव्य जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर मां का गुणगान किया। बुधवार को पूजा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां का प्रसाद ग्रहण किया। अब गुरुवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन कर विदाई दी जाएगी। श्री श्री महालक्ष्मी पूजा 9 युवक समिति की ओर से पिछले 14 वर्षों से लगातार मां की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। समिति के अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि मां का आशीर्वाद निरंतर मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User