हरदोई के गंगा एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई:महिला, बच्चे और दो पुरुषों की मौत; 7 साल का बच्चा घायल
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर अंटवा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला, एक बच्चे और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। देखिए घटना की दो तस्वीरें… डिवाइडर पर आधी लटक गई कार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार डिवाइडर के ऊपर आधी लटक गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। गाजियाबाद की बताई जा रही कार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। घायल सात वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर यूपी 16 डीएच 6279 है। नंबर के आधार पर कार गाजियाबाद की होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)