शामली में भैया दूज पर रोडवेज बसों में कम भीड़:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, सुरक्षा में जीआरपी और आरपीएफ तैनात

Nov 11, 2026 - 12:26
0
शामली में भैया दूज पर रोडवेज बसों में कम भीड़:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, सुरक्षा में जीआरपी और आरपीएफ तैनात
शामली में भैया दूज के त्योहार पर बुधवार को शामली में यातायात व्यवस्था का मिला-जुला असर देखने को मिला। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही तो रही, लेकिन पिछले सालों के मुकाबले इस बार बसों में भीड़ कम नजर आई। वहीं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। रोडवेज बस चालकों के अनुसार, भैया दूज पर मंगलवार और बुधवार दोनों दिन यात्रियों की आवाजाही रही। मंगलवार को भी काफी यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए थे। इसी कारण बुधवार को बस स्टेशन पर अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दी। बसों में सामान्य संख्या में यात्री सफर करते नजर आए। वहीं बड़ी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से भी आवागमन कर रहे हैं। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही बनी रही। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली सुबह 11 बजे की ट्रेन में यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। वहीं सुबह 9 बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में भी काफी यात्री सवार हुए। त्योहार को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। पुलिसकर्मी यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी करते दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User