भाईदूज पर बाजारों से लेकर बस स्टैंड तक उमड़ी भीड़:ट्रेनों में धक्का-मुक्की, बसों के लिए घंटों इंतजार; चौराहों पर लगा जाम

Nov 11, 2026 - 12:26
0
भाईदूज पर बाजारों से लेकर बस स्टैंड तक उमड़ी भीड़:ट्रेनों में धक्का-मुक्की, बसों के लिए घंटों इंतजार; चौराहों पर लगा जाम
हाथरस में बुधवार को भाईदूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली का तिलक लगाकर अक्षत से स्वागत किया और उनकी लंबी उम्र व समृद्धि की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। त्योहार के चलते सुबह से बाजारों में भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें लगीं। भाइयों ने बहनों के लिए मिठाइयां और उपहार खरीदे। घरों में भी पकवान बनाए गए। हाथरस सिटी और हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ रही। हाथरस किला से चलने वाली एचएडी ट्रेन में भी बड़ी संख्या में यात्री सवार हुए। ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी रही। उसमें चढ़ने के लिए लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। बसों के इंतजार में परेशान हुए यात्री बस स्टैंडों पर भी यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज बसें कम होने के कारण लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। आरोप है कि निजी वाहन चालकों ने यात्रियों को भरकर मनमाना किराया वसूला। महिला यात्री भारती ने बताया कि वह करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं, लेकिन आगरा जाने के लिए बस नहीं मिली। बस नहीं आने पर उन्हें तीन ऑटो बदलकर आगरा जाना पड़ेगा। वहीं, काजल चार ने बताया कि त्योहार पर उन्हें आगरा जाना है, लेकिन काफी देर से रोडवेज बस स्टैंड पर आगरा जाने वाली बस नहीं आई है। डायवर्जन के बावजूद चौराहों पर लगा जाम त्योहार को देखते हुए पुलिस ने बुधवार और गुरुवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। इसके बावजूद कुछ बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर गए। इससे कई जगहों पर जाम लग गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User