शामली में गन्ने का भाव 600 रुपये करने की मांग:सपा जिलाध्यक्ष बोले- किसानों को पिछले सत्र का बकाया भुगतान और ब्याज मिले
शामली। समाजवादी पार्टी ने गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की है। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नया पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को अभी तक पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराए और पुराने भुगतान पर ब्याज भी दे। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है। किसानों को अपने भुगतान के लिए आए दिन धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रेसवार्ता में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी किसानों की समस्याओं को उठाते हुए सरकार से बकाया भुगतान कराने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)