शिवपुर रामलीला में राम जन्म:‘भए प्रगट कृपाला’ के साथ हुआ श्रीराम जन्म का भावपूर्ण मंचन

Sep 28, 2026 - 07:51
0
शिवपुर रामलीला में राम जन्म:‘भए प्रगट कृपाला’ के साथ हुआ श्रीराम जन्म का भावपूर्ण मंचन
वाराणसी के शिवपुर की 33 दिवसीय प्राचीन श्रीरामलीला के दूसरे दिन शनिवार को श्रीराम जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों और दोहों के बीच जैसे ही प्रभु श्रीराम के जन्म का प्रसंग मंचित हुआ, पूरा लीला स्थल जयकारों से गूंज उठा। राम जन्म के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंचन के दौरान माता कौशल्या ने प्रभु श्रीराम की स्तुति करते हुए ‘भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला, कौशल्या हितकारी...’ का पाठ किया। स्तुति के बीच भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में धरती पर अवतार लिया। प्रभु के बाल रूप के दर्शन होते ही अयोध्या में हर्ष और उल्लास छा गया। श्रीराम समेत चारों भाइयों के जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। मंचन और संवाद ने बांधा समां कलाकारों के संवाद, मंचन और मानस की चौपाइयों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। लीला स्थल पर पूरे समय भक्ति और उत्सव का माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम जन्म प्रसंग के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष अतुलेश उपाध्याय, मंत्री त्रिलोकी नाथ सेठ, विकास कुमार, आरएन सिंह, व्यास उदय मिश्र समेत समिति पदाधिकारी, कलाकार और श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User