ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में 6 लोग जख्मी:हाथरस के सिकंदराराऊ में हुआ हादसा, दोनों चालक गंभीर घायल
हाथरस के कासगंज रोड पर रविवार रात करीब 9:30 बजे सरकारी राशन से लदे ट्रक और राजस्थान रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस और ट्रक के दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोटें आईं। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। बरेली से जयपुर जा रही थी बस राजस्थान रोडवेज की बस बरेली से जयपुर जा रही थी। बताया गया कि बस सिकंदराराऊ पंत चौराहे की ओर से आ रहे सरकारी राशन से लदे ट्रक से कासगंज रोड पर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों का नर्सिंग होम में कराया इलाज स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को कलावती नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इलाज के बाद कई यात्री अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए। सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस से भेजने की व्यवस्था की गई। दोनों चालक अलीगढ़ रेफर हादसे में घायल दोनों चालकों और बस के कंडक्टर को सीएचसी सिकंदराराऊ भेजा गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए दोनों चालकों को आगे के उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। कंडक्टर का भी उपचार कराया गया। चावल की बोरियां दूसरे वाहनों में रखवाईं हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। ट्रक में लदी सरकारी राशन की चावल की बोरियों को भी दूसरे वाहनों में रखवाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)