सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन तिराहे से पकड़ा गया, नाबालिग को बहलाकर ले गया था

Nov 20, 2026 - 16:37
0
सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन तिराहे से पकड़ा गया, नाबालिग को बहलाकर ले गया था
सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे चिल्हिया रेलवे स्टेशन तिराहे से पकड़ा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप पुलिस के मुताबिक, आरोपी जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के सजनी हरैया गांव का रहने वाला है। इस मामले में एक महिला ने चिल्हिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 12 नवंबर की रात करीब 10 बजे उसकी बेटी घर पर थी। इसी दौरान सजनी गांव का एक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। 18 नवंबर को दर्ज हुआ था केस शिकायत के आधार पर 18 नवंबर 2026 को चिल्हिया थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को उसे चिल्हिया रेलवे स्टेशन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार और कांस्टेबल नरेंद्र यादव शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User