बरेली में मतदाता ईवीएम पर वोट डालने का अभ्यास करेंगे:कलेक्ट्रेट और छह तहसीलों में डेमोंस्ट्रेशन सेंटर शुरू, 10 से शाम 5 बजे तक मिलेगी ट्रेनिंग
बरेली में मतदाता चुनाव से पहले ईवीएम पर वोट डालने का अभ्यास कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट समेत जिले की सभी छह तहसीलों में डेमोंस्ट्रेशन सेंटर शुरू किए हैं। यहां कार्यालय के दिनों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ट्रेनिंग मिलेगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया। सेंटर पर बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीन रखी गई हैं। मशीनों पर डमी प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न भी दिखाए गए हैं। सेंटर शुरू होने के दौरान करीब 15 लोगों ने डीएम अविनाश सिंह के सामने डमी वोट डालकर अभ्यास किया। उन्होंने खुद बटन दबाकर मतदान की प्रक्रिया समझी। अभ्यास करने वालों के नाम, मोबाइल नंबर और हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए। डीएम ने बताया कि ग्रामीण इलाकों से भी लोग कलेक्ट्रेट आकर ईवीएम की जानकारी ले रहे हैं। इस पहल से पहली बार मतदाता बने 18 साल के युवाओं और ईवीएम से अनजान बुजुर्गों को मदद मिलेगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदान के दिन किसी को मशीन चलाने की जानकारी न होने से परेशानी न हो। कलेक्ट्रेट के अलावा जिले की सभी छह तहसीलों के मुख्यालयों पर भी सेंटर शुरू किए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, मतदान से पहले ईवीएम पर अभ्यास करने से मतदाता बिना झिझक वोट डाल सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)