सीएम योगी के मातृशोक में शामिल हुए रवि किशन:बोले- इस दुख की भरपाई संभव नहीं; परिवार को बंधाया ढांढस
गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां चंडी घाट पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सीएम और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। रवि किशन ने इस दुखद मौके पर कहा कि मां को खोने का दुख जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है। मातृशोक ऐसी पीड़ा है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कठिन और भावुक समय में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना सांसद रवि किशन ने दिवंगत सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। कई वरिष्ठ नेता और संत रहे मौजूद हरिद्वार के चंडी घाट पर आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह शामिल रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह और अनिल कुमार भी मौजूद रहे। परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, योग गुरु बाबा रामदेव सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और अन्य वरिष्ठजन ने भी पहुंचकर दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)