सीतापुर में बांटी गई दीपावली पूजन सामग्री:लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, दीपक और पटाखे किए वितरित; बताया पर्व का महत्व
सीतापुर में घुमंतू विमुक्त जनजाति परिषद की ओर से कांशीराम कॉलोनी में गाड़िया लोहार समुदाय के परिवारों को दीपावली पूजन सामग्री वितरित की गई। परिषद के विभाग संयोजक अजय कुमार की ओर से प्रत्येक परिवार को पूजा सामग्री का एक सेट दिया गया। इसमें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां, 11 मिट्टी के दीपक, बाती, तेल, खील, चूरा, लइया, गट्टा, चीनी के खिलौने, रोली, अक्षत, धूपबत्ती और माचिस शामिल थे। बच्चों के लिए पटाखे, मिर्ची बम और फुलझड़ियां भी दी गईं। इसके साथ ही भगवान विश्वकर्मा का फ्रेमयुक्त चित्र और भजन सुनने के लिए रेडियो भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आकाश ने दीपावली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने भगवान राम के अयोध्या लौटने पर दीप जलाकर स्वागत किए जाने की परंपरा का उल्लेख किया। साथ ही महाराणा प्रताप के जीवन प्रसंग के माध्यम से अपने संकल्प और परंपराओं पर कायम रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देती है। इस अवसर पर नगर प्रचारक विशाल, शारीरिक प्रमुख जन्मेजा, राघवेंद्र शुक्ल और घुमंतू कार्य के सह जिला संयोजक आशुतोष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)