पीलीभीत में दीवार काटकर मोबाइल की दुकान से चोरी:50 की-पैड और 3 एंड्रॉयड फोन चुराए, आसपास के खंगाले जा रहे CCTV

Nov 09, 2026 - 16:25
0
पीलीभीत में दीवार काटकर मोबाइल की दुकान से चोरी:50 की-पैड और 3 एंड्रॉयड फोन चुराए, आसपास के खंगाले जा रहे CCTV
पीलीभीत के बरखेड़ा कलां में चोरों ने मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। रविवार रात दीवार में सेंध लगाकर चोर दुकान में घुसे और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे चोर कस्बे के रहने वाले अखिलेश कुमार के पिता का नाम बृजेश कुमार है। उनकी दुकान का नाम ‘बृजेश मोबाइल’ है। अखिलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोज की तरह रविवार रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे दुकान पहुंचे तो देखा कि पास की दीवार काटकर चोर अंदर घुसे थे। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। शुरुआती आकलन में 40 से 50 कीपैड मोबाइल और दो से तीन एंड्रॉयड फोन चोरी होने की जानकारी मिली है। नुकसान का सही आकलन जांच के बाद हो सकेगा। पहले भी दुकान में हो चुकी है चोरी अखिलेश के मुताबिक, करीब छह से आठ महीने पहले भी उनकी दुकान से नकदी और मोबाइल चोरी हुए थे। उनका आरोप है कि पुलिस ने उस घटना का अब तक खुलासा नहीं किया है। उन्होंने मौजूदा चोरी की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष बरखेड़ा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User