संभल में गर्भवती का शव फंदे से लटका मिला:पिता बोले- बेटी के ससुराल वाले स्कॉर्पियो मांग रहे थे
संभल में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात चार महीने की गर्भवती महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। महिला के पिता और भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू कर दी है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 19 किलोमीटर दूर रजपुरा थाना क्षेत्र का है। शादी में दी थी बोलेरो, स्कॉर्पियो की कर रहे थे मांग मृतका की पहचान 22 वर्षीय दीपा सिंह पत्नी दीपक के रूप में हुई है। वह रजपुरा थाना क्षेत्र के चंदूनगला गांव की रहने वाली थीं। घटना मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे की है। दीपा के पिता तेजपाल निवासी ईसापुर गांव ने बताया कि उन्होंने 30 अप्रैल को बेटी की शादी गजेंद्र के बेटे दीपक से की थी। शादी में बोलेरो गाड़ी दी थी, लेकिन ससुराल वाले स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर दीपा के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। पंचायत के बाद भी नहीं रुकी मारपीट तेजपाल के मुताबिक, इस मामले में कई बार पंचायत हुई। हर बार ससुराल वाले अपनी गलती मानकर माफी मांग लेते थे, लेकिन कुछ समय बाद फिर दीपा के साथ मारपीट शुरू कर देते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 नवंबर को भी दहेज की मांग को लेकर दीपा के साथ मारपीट की गई थी। पति समेत तीन के खिलाफ शिकायत रजपुरा पुलिस ने गजेंद्र सिंह कुछ दिन पहले ही आरोपी दीपक के खिलाफ शांति-भंग में चालान किया था। परिजनों ने पति दीपक, ससुर गजेंद्र सिंह और सास सर्वेश के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न की शिकायत दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)