सैनिक पर हमले के आरोपी फरार:बागपत में मोनू और धीरज पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित
बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खडाना गांव में सैनिक सौरभ और उनके भाई विपिन पर हमले के मामले में फरार मोनू और धीरज पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने दोनों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक, दीपावली की रात मामूली कहासुनी के बाद मोनू और धीरज ने राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ और उनके भाई पर हमला किया था। सौरभ के सिर में गोली लगी थी। उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत सामान्य है।
सौरभ के पिता जनकराज की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की थी। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बुधवार शाम करीब 6:30 बजे दोनों पर इनाम घोषित किया। पुलिस मीडिया सेल ने इसकी जानकारी दी। एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीमें प्रयास कर रही हैं और दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)