संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत:परिजनों ने पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह 40 वर्षीय युवक रजनेश का शव मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के दूसरे पक्ष पर पुरानी रंजिश में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए। युवक की पत्नी और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। दीपावली पर गांव आया था युवक परिवार फर्रुखाबाद शहर के टाउन हॉल में रहता है। बताया गया कि गांव में विवाद के बाद परिवार वहां रहने लगा था। दीपावली के त्योहार पर युवक रविवार शाम गांव आया था। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे लोगों ने उसका शव परिवार की जगह पर पड़ा देखा। युवक की पत्नी का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके पति से मारपीट की और उन्हें वहां छोड़ दिया। पत्नी ने इसी मारपीट को मौत की वजह बताया है। रंजिश के चलते परिवार ने छोड़ा था गांव रंजिश के चलते युवक ने परिवार के साथ गांव छोड़ दिया था। गांव के घर पर ताला लगा रहता था। त्योहार के कारण वह रविवार दोपहर बाद गांव आया था। ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार रात भी विवाद हुआ था। उनका कहना है कि युवक को उसके भाई के घर भेज दिया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)