एक दिन बाद जैन समाज का दीपोत्सव:महावीर स्वामी के निर्वाण से जुड़ी है परंपरा, सुबह चढ़ाया निर्वाण लाडू

Nov 09, 2026 - 12:33
0
एक दिन बाद जैन समाज का दीपोत्सव:महावीर स्वामी के निर्वाण से जुड़ी है परंपरा, सुबह चढ़ाया निर्वाण लाडू
देशभर में रविवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन जैन धर्म के अनुयायी सोमवार को दीपावली मना रहे हैं। इसकी वजह जैन धर्म की धार्मिक मान्यता और भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव है। जैन धर्म में दीपावली का पर्व भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक से जुड़ा हुआ है। इसी मान्यता के चलते जैन समाज तिथि के अनुसार सोमवार को भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मना रहा है। सुबह करीब साढ़े 10 बजे मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर निर्वाण लाडू चढ़ाए गए, जबकि शाम को श्रद्धालु अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे। भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर विशेष पूजा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकरनिर्वाण भगवान महावीर स्वामी को इसी दिन निर्वाण यानी मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। उनके की स्मृति में जैन समाज दीपावली मनाता है। सोमवार सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक आयोजन शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान को निर्वाण लाडू अर्पित किए गए। संगीतमय पूजन में जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ज्ञायक जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस को जैन समाज दीपावली के रूप में मनाता है। इसी दिन भगवान को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। सुबह मंदिरों में पूजा और निर्वाण लाडू चढ़ाने की परंपरा है। इसके बाद शाम को श्रद्धालु अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाते हैं। रविवार को देशभर में दीपावली मनाई गई, जबकि जैन समाज अपनी धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवार को यह पर्व मना रहा है। गौतम स्वामी को मिला था कैवल्य ज्ञान श्रद्धालु संजय कुमार जैन ने बताया कि सोमवार को मंदिर में संगीतमय पूजन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। शाम को णमोकार मंत्र का पाठ भी किया जाएगा। भगवान महावीर के निर्वाण की खुशी में जैन समाज दीप जलाकर अपनी आस्था प्रकट करता है। श्रद्धालु आयुष जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण के साथ इसी दिन उनके प्रमुख गणधर गौतम स्वामी को कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी मान्यता के कारण जैन धर्म में दीपावली का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा-अर्चना, निर्वाण लाडू अर्पित करने और धार्मिक अनुष्ठान करने की परंपरा है। शाम को जैन समाज के लोग घरों में दीपमालिका सजाकर दीपावली मनाएंगे। इस तरह देश में एक दिन पहले मनाए गए दीपावली पर्व के बाद जैन समाज अपनी धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर दीपोत्सव मनाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र जैन, संजय रूपेश जैन, तन्मय जैन, अभिषेक जैन, मधु जैन, आरोही जैन, निधि जैन, ललिता जैन, बबीता जैन सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User