सपाइयों ने रामशरण दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी:2027 चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटने का संकल्प लिया
सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी रामशरण दास की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार दोपहर 2 बजे अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उनके चित्र पर फूल चढ़ाए गए। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि चौधरी रामशरण दास पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने पार्टी हित में काम किया और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा और प्रदेश सचिव रतन यादव ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने भाजपा सरकार से जनता को मुक्ति दिलाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संगठन मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए समाजवादी सरकार जरूरी है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा और महानगर विधानसभा अध्यक्ष कासिफ अल्वी ने कहा कि चौधरी रामशरण दास ने समाजवाद के नारे को बुलंद किया और सिद्धांतों की राजनीति की। उन्होंने पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम किया। प्रवक्ता और कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने चौधरी रामशरण दास को अपना राजनीतिक गुरु बताया। उन्होंने कहा कि वह आज भी उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं। सादा जीवन, उच्च विचार को मानने वाले रामशरण दास की कार्यशैली से प्रेरणा लेकर वह पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम में चौधरी जुमला सिंह, प्रवीण सिंह, शाहिद मंसूरी, वेदपाल पटनी, इस्लाम मलिक और मोहम्मद मुस्लिम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)