ससुर ने की सिलबट्टे से कूचकर दमाद की हत्या:सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, 12 साल का बेटा बोला- नाना मार रहे थे मम्मी ने पकड़ा था

Nov 09, 2026 - 13:38
0
ससुर ने की सिलबट्टे से कूचकर दमाद की हत्या:सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, 12 साल का बेटा बोला- नाना मार रहे थे मम्मी ने पकड़ा था
कानपुर देहात में दीपावली की रात ससुर ने दामाद की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी। युवक पत्नी को लेने ससुराल गया था। इस दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी। गुस्साए ससुर ने पास पड़े सिलबट्टे से ताबड़तोड़ सिर पर वार कर दिए। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ससुर ने खुद सुबह पुलिस को सूचना दी। सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय मौजूद 12 साल के बेटे ने पुलिस को बताया कि नाना पापा को बट्टे से मार रहे थे। मम्मी भी वहीं खड़ी थी लेकिन उन्होंने बचाया नहीं। घटना जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कमीर गांव की है। देखें 3 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर शिवली निवासी रिंकू (35) पत्नी और चार बच्चों अमित (12), सुमित (9), ऋतिक (7) और वतन (5) के साथ रहता था। वह खेतों में काम करके अपने परिवार को पालता था। रिंकू की शादी कमीर गांव की रहने वाली सुनीता देवी से 15 साल पहले अरेंज मैरिज हुई थी। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते करीब 20 दिन पहले सुनीता अपने मायके आ गई थी। रविवार को दीपावली की रात रिंकू पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था। रात करीब 11:30 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि रात में खाना-पीना होने के बाद शुरू हुआ विवाद देर रात तक चलता रहा। इसी दौरान मामला हिंसक हो गया। ससुर शिवनारायण कश्यप (60) ने दामाद की हत्या कर दी। बेटे ने बताया- नाना और पापा ने पी थी शराब मृतक 12 साल के बेटे अमित ने बताया कि नाना पापा मम्मी के बीच लड़ाई हुई फिर नाना शराब पीने चले गए फिर आए फिर आए तो झगड़ा करने लगे। मामी मामा ने बहुत समझाया चुप रहने को कहा लेकिन कोई चुप नहीं हुआ। फिर मम्मी ने पापा को पकड़ लिया और नाना ने सिलबट्टा मार दिया हम छुड़ा नहीं पाए मम्मी ने बचाया नहीं मम्मी ने भी मारा थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया- पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान ससुर ने हमला किया, जिससे रिंकू की मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में लड़कियों की THAR ने स्कूटी सवार को रौंदा,घर के गार्डन में घुसी; दूसरी लड़की गाड़ी से कूदकर भागी कानपुर में तेज रफ्तार THAR ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। THAR एक लड़की चला रही थी, जबकि एक लड़की और लड़का भी गाड़ी में बैठे थे। हादसे के बाद THAR सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि THAR की रफ्तार तेज थी। टक्कर के बाद गाड़ी एक मकान के बाहरी गार्डन में घुस गई। इससे उसकी बाउंड्री टूट गई। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User