सपा-कांग्रेस के गठबंधन से पहले विस्फोट हो गया:कानपुर में BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोलीं- नाराज कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह मनाएंगे

Nov 25, 2026 - 17:04
0
सपा-कांग्रेस के गठबंधन से पहले विस्फोट हो गया:कानपुर में BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोलीं- नाराज कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह मनाएंगे
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर कानपुर पहुंचीं। यहां वे 10 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। बुधवार को उन्होंने बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर विधानसभा क्षेत्रों की बैठक ली। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, पार्टी के निर्देशों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। विधानसभा के संगठन के पदाधिकारियों के साथ करेंगी बैठक रेखा वर्मा ने बताया कि सभी लोग दो-दो दिन के प्रवास पर कानपुर आए हैं। 10 विधानसभा क्षेत्रों की बैठक करनी है। बुधवार को तीन विधानसभाओं की बैठक हुई है। इसमें संगठन को नीचे तक मजबूत करने और आगामी चुनाव में किस तरह काम करना है, इस पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से दिए गए निर्देशों के बारे में भी बताया गया। नाराज कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह समझाएंगे बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी मेहनत से काम करते हैं। अगर किसी कार्यकर्ता की थोड़ी-बहुत नाराजगी है तो उसे परिवार की तरह बैठकर दूर किया जाता है। सभी के बीच अपनी बात रखी जाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को जीत दिलाएंगे। सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बोलीं पहले ही विस्फोट हो गया रेखा वर्मा ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले ये दल एकजुट होने की बात करते थे, लेकिन अब कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन से पहले ही विस्फोट हो गया। वे खुद ही तय नहीं कर पा रहे कि गठबंधन कैसे होगा, सीटों का बंटवारा किस तरह होगा और चुनाव कैसे लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में लगातार मेहनत करते रहे हैं। अब 2024 के चुनाव के बाद आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी भी पूरी मजबूती से की जा रही है। गुरुवार को भी जारी रहेंगी बैठकें रेखा वर्मा बुधवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ देर रात तक बैठक करेंगी। इसके बाद गुरुवार को अन्य विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User