जौनपुर में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम:डॉ. वकील नजीर बोले-समय का सदुपयोग और अनुशासन ही सफलता की मजबूत नींव

Nov 22, 2026 - 19:33
0
जौनपुर में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम:डॉ. वकील नजीर बोले-समय का सदुपयोग और अनुशासन ही सफलता की मजबूत नींव
प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों को समय रहते अपने करियर का लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से नीट, आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है। यह बातें डॉ. वकील नजीर इंटर कॉलेज मानीकलां में आयोजित करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. वकील नजीर ने कहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। कहा कि परीक्षा के समय पढ़ाई शुरू करने के बजाय शुरुआत से ही नियमित अध्ययन की आदत डालनी चाहिए। विषयों की बुनियादी समझ मजबूत करने और समय का सदुपयोग करने पर ध्यान दें। मोबाइल और अन्य गतिविधियों में अनावश्यक समय बर्बाद करने से बचें। अपनी कमजोरियों को पहचानकर शिक्षकों से मार्गदर्शन लें। वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान, तकनीक और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के अनेक अवसर हैं। आर्थिक स्थिति या संसाधनों की कमी को सफलता में बाधा नहीं बनने देना चाहिए। मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User