सूप रैली निकालने जा रहीं महिलाओं को पुलिस ने रोका:राजपुर में सूप बजाकर किया प्रदर्शन; नारा लगाया- दरिदर भगाओ, बांसडीह में खुशहाली लाओ
बलिया के बांसडीह में शनिवार को निषाद समाज के लोगों ने सूप रैली निकालकर प्रदर्शन किया। हरेराम साहनी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुष अंबेडकर तिराहे पहुंचे। महिलाएं हाथों में सुपली और हंसिया लेकर सूप बजाते हुए तहसील परिसर तक जाना चाहती थीं। उनका नारा था, ‘दरिदर भगाओ, बांसडीह में खुशहाली लाओ।’ हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें तहसील जाने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसील मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर राजपुर में सूप बजाकर प्रदर्शन किया। अनुमति के कागज नहीं मिलने पर रोका कार्यक्रम जिला प्रशासन के अधिकारी अंबेडकर तिराहे पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से कार्यक्रम की अनुमति से जुड़े कागजात मांगे। मौके पर अनुमति के कागज नहीं मिलने पर अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया और वापस भेज दिया। महिलाओं ने अंबेडकर प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया। इसके बाद वे राजपुर ग्राम सभा पहुंचीं और वहां कार्यक्रम किया। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप निषाद समाज के जिला अध्यक्ष हरेराम साहनी ने कहा कि महिलाओं ने अपनी मांगों पर कार्रवाई के लिए तहसील अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि महिलाएं तहसील परिसर में फैली दरिद्रता दूर करने के लिए प्रदर्शन करना चाहती थीं। साहनी ने कहा कि महिलाएं अब चुप नहीं बैठेंगी और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाती रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)