सवारी बैठाने को लेकर रिक्शा चालकों में मारपीट VIDEO:उन्नाव के गांधी चौक पर घटना, कपड़े फटे, वीडियो आया सामने

Oct 28, 2026 - 12:17
0
सवारी बैठाने को लेकर रिक्शा चालकों में मारपीट VIDEO:उन्नाव के गांधी चौक पर घटना, कपड़े फटे, वीडियो आया सामने
उन्नाव के गांधी चौक पर बुधवार सुबह दो रिक्शा चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। सवारी बैठाने को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते बढ़ गया। मारपीट के दौरान दोनों युवकों के कपड़े फट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद गंगाघाट कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें शामिल युवक कौन हैं। फिलहाल, जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User