नौबस्ता में महिला कांस्टेबल के घर 3 लाख की चोरी:भाई के साथ गांव गई थीं, बहनोई के जेवर और रुपए रखे थे

Nov 11, 2026 - 19:32
0
नौबस्ता में महिला कांस्टेबल के घर 3 लाख की चोरी:भाई के साथ गांव गई थीं, बहनोई के जेवर और रुपए रखे थे
नौबस्ता के चंदीपुरवा रोड स्थित विहंग विहार में चोरों ने महिला कांस्टेबल के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया। चोर छत पर लगा लोहे के जाल का ताला काटकर घर में दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़कर 1.5 लाख रुपये कैश और जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का माल पार कर ले गए। महिला कांस्टेबल भाई के साथ गांव गई थी। चार दिन बाद भाई घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। औरैया में तैनात है महिला कांस्टेबल मूलरूप से सजेती थानाक्षेत्र के सरगांव निवासी निशा देवी वर्तमान में औरैया जनपद में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनका विहंग विहार में मकान है, जहां उनका भाई अग्रसेन सिंह और उसका दोस्त प्रशांत रहकर हैलट अस्पताल से रेडियोलाजिस्ट का कोर्स कर रहे हैं। निशा के मुताबिक 3 नवंबर को वह घर आई थीं और अपने गहनों से भरा बैग समेत अन्य सामान घर में रखकर भाई के साथ माता-पिता से मिलने के लिए गांव चली गई थीं। 7 नवंबर को अग्रसेन घर लौटा तो कमरों के ताले टूटे मिले। छत पर लगा लोहे का जाल भी कटा हुआ था। निशा ने बताया कि घर में बिधनू निवासी उनके बहनोई गुड्डू के रखे 1.5 लाख रुपये कैश और बैग में रखे करीब 1.5 लाख रुपये के जेवर गायब थे। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि अग्रसेन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए चोरों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User