तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत:सचेंडी में वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस, दर्ज हुआ मुकदमा

Nov 14, 2026 - 19:29
0
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत:सचेंडी में वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस, दर्ज हुआ मुकदमा
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में गांव के बाहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब्जी कारोबारी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आधे घंटे में लौटने की बात कहकर निकले थे घर से सचेंडी थाना क्षेत्र के भाऊपुर निवासी असलम (49) सब्जी का कारोबार करते थे। परिवार में पत्नी नाजमा और तीन बेटियां हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी मुस्कान अभी पढ़ाई कर रही है। पत्नी नाजमा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे असलम किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उन्होंने करीब आधे घंटे में वापस लौटने की बात कही थी। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कुछ देर बाद ग्रामीणों का फोन आया। उन्होंने बताया कि असलम गांव के बाहर घायल अवस्था में पड़े हैं। किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। असलम को गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। असलम की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने डायल-112 पर फोन कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सचेंडी थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। हादसे के बाद फरार हुए वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User