टिकट कन्फर्म, फिर भी छूट गई ट्रेन:गोरखपुर स्टेशन पर नहीं हुआ अनाउंसमेंट, न डिस्प्ले पर सूचना
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने की सूचना समय से नहीं मिलने के कारण ट्रेन नंबर 03528 में रिजर्वेशन कराने वाले 30 से 35 यात्रियों की ट्रेन छूट गई। यात्रियों को ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने की जानकारी नहीं मिल सकी। न तो अनाउंसमेंट हुआ और न ही डिस्प्ले बोर्ड पर सूचना दिखाई गई। ट्रेन रवाना होने के बाद यात्रियों ने स्टेशन प्रशासन पर नाराजगी जताई। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाया। बाद में रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए सभी यात्रियों को गाड़ी संख्या 15008 से सिवान तक पहुंचा गया। जहाँ सभी को ट्रेन 03528 में उनकी सीट पर बैठाया गया। घटना के समय छठ और दीपावली के बाद यात्रियों की वापसी के चलते स्टेशन पर भीड़ थी। ऐसे में प्लेटफार्म की जानकारी नहीं मिलने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों का कहना था कि उनके पास आरक्षित टिकट होने के बावजूद वे ट्रेन में सवार नहीं हो सके। रेलवे की ओर से समय रहते प्लेटफार्म की जानकारी दी जाती तो यह स्थिति नहीं बनती। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझाया यात्रियों की नाराजगी की सूचना मिलने पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद यात्रियों को गाड़ी संख्या 15008 से सिवान भेजने और गाड़ी संख्या 03528 को वहां रुकवाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद यात्री प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना हो रही गाड़ी संख्या 15008 में सवार हुए। रेलवे की ओर से सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। स्टेशन मास्टर से सूचना नहीं मिलने के कारण नहीं हुई अनाउंसमेंट ड्यूटी पर तैनात अनाउंसर के अनुसार, स्टेशन मास्टर की ओर से गाड़ी संख्या 03528 के प्लेटफार्म की सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इस कारण डिस्प्ले बोर्ड पर जानकारी नहीं दिखाई जा सकी और न ही समय पर उद्घोषणा हो पाई। ट्रेन के रवाना होने के समय प्लेटफार्म की सूचना मिलने के कारण यात्रियों को पहले से जानकारी देना संभव नहीं हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराकर दूसरी ट्रेन में सवार करा दिया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)