गाेरखपुर में EMI के नाम पर महिला से ठगी:बैंक कर्मी ने 8 महीने तक अपने नंबर पर मंगाई पेमेंट, रकम हड़पा, FIR

Nov 22, 2026 - 00:34
0
गाेरखपुर में EMI के नाम पर महिला से ठगी:बैंक कर्मी ने 8 महीने तक अपने नंबर पर मंगाई पेमेंट, रकम हड़पा, FIR
गोरखपुर में EMI जमा कराने के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी यूनियन बैंक में प्राइवेट कर्मचारी था और उसने महिला को लाइन में लगने से बचाने का झांसा देकर अपने झांसे में लिया और 8 महीने पर क़िस्त की रकम अपने खाते में मंगाता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने दो-तीन बार नकद पैसे भी लिए और फिर रकम हड़प कर बैंक से भाग गया। अब बैंक महिला पर दोबारा बकाया लोन जमा करने का दबाव बना रहा है। मामले में SSP के निर्देश के बाद रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में शनिवार को FIR दर्ज किया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला… खजनी तहसील के ग्राम शाहपुर निवासी संजू देवी पत्नी मनोज कुमार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने यूनियन बैंक की बुद्ध विहार पार्ट-सी शाखा से हाउसिंग लोन लिया था। वे नियमित रूप से बैंक जाकर अपनी 7,028 रुपये की महीने की किस्त जमा करती थीं। इसी दौरान बैंक में शैलेश कुमार नाम का युवक काम करता था। बैंक के अन्य कर्मचारी भी उसी से काम करवाते थे और ग्राहकों से कहते थे कि शैलेश के पास ही पैसा जमा करा दें। संजू के मुताबिक, बैंक वालों की बात पर भरोसा कर वो शैलेश को किस्त देने लगीं। 'लाइन में नहीं लगना पड़ेगा', कह कर झांसे में लिया कुछ समय बाद शैलेश ने कहा कि आपको लाइन में खड़ा होना पड़ता है और अक्सर बैंक का सर्वर भी डाउन रहता है, इसलिए आप सीधे मेरे मोबाइल नंबर पर यूपीआई से पैसे भेज दिया करें, मैं खाते में जमा कर दूंगा। पीड़िता का कहना है कि वो एक कम पढ़ी-लिखी महिला है, उसे ज्यादा कुछ सामझ नहीं आया। उसने शैलेश पर भरोसा कर लिया और अपने बेटे विशाल के मोबाइल से 8 महीने तक लगातार 7,028 रुपये की किस्त उसके बताए नंबर पर यूपीआई करती रहीं। इसके बाद आरोपी ने संपर्क कर दो-तीन बार नकद पैसे भी ले लिए। पकड़ें जाने पर पैसे लौटाने का वादा किया जब महिला बैंक में हिसाब पता करने पहुंचीं, तो पता चला कि शैलेश एक प्राइवेट कर्मचारी था और पैसे लेकर भाग चुका है। संपर्क करने पर जानकारी मिली कि वह अब कहीं और दूसरे बैंक में काम कर रहा है। पहले उसने पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन अब आनाकानी कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि वह पूरा लोन चुका चुकी हैं, लेकिन बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत और लापरवाही से हुई इस ठगी के बाद अब बैंक उन पर दोबारा पैसा जमा करने का दबाव बना रहा है। जांच में जुटी पुलिस रामगढ़ ताल थाना प्रभारी श्याम नंद ने बताया कि पुलिस ने यूपीआई ट्रांजैक्शन और लोन के कागजात के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User