गोरखपुर में शाम होते ही चांदी के सिक्कों का शॉर्टेज:धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री, लाइट वेट के फैंसी ज्वेलरी का डिमांड हाई

Nov 06, 2026 - 18:26
0
गोरखपुर में शाम होते ही चांदी के सिक्कों का शॉर्टेज:धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री, लाइट वेट के फैंसी ज्वेलरी का डिमांड हाई
गोरखपुर में धनतेरस पर बाजार गुलजार है। शाम होते ही कुछ ज्वेलरी शोरूमों पर चांदी के सिक्कों का शॉर्टेज हो गया। सुबह से ही ज्वेलरी से लेकर सजावट, मिट्टी की मूर्तियां, पूजा के सामानों की जमकर खरीदारी हो रही है। लक्ष्मी पूजा के लिए लोग कौड़ी, झाड़ू, धनिया और सरसों भी खरीद रहे हैं। उनका मनना है कि इन चीजों में मां लक्ष्मी का वास होता है। धनतेरस पर इन्हें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। चांदी की ज्वेलरी की खरीदारी ज्यादा परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार चांदी के सिक्कों में 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 और 100 ग्राम के सिक्कों की बिक्री ज्यादा हो रही है। हमारे पास स्टॉक लगभग खत्म ही होने वाला है। इसके अलावा लोग चांदी की ज्वेलरी भी खरीद रहे हैं। जिसमें बैंगल, नेकलेस, इयरिंग और अन्य चीजें शामिल हैं। 1 ग्राम की गोल्ड रिंग की बिक्री भी ज्यादा उन्होंने बताया कि गोल्ड में लाइट वेट और फैंसी ज्वेलरी की सबसे ज्यादा डिमांड है। धनतेरस को देखते हुए खास तरह की ज्वेलरी मंगाई गई थी। जिसमें 1 ग्राम की गोल्ड रिंग, 100 मिली ग्राम का गोल्ड कॉइन और अन्य ज्वेलरी शामिल है। पीतल और स्टील के बर्तनों का डिमांड रेती रोड स्थित फैंसी बर्तन के ओनर साधु नदीन ने बताया कि इस बार पीतल हुए स्टील के बर्तनों की बिक्री ज्यादा हो रही है। लोग एल्युमिनियम के बर्तन खरीदने से बच रहे हैं, उनका मानना है कि एल्युमिनियम धातु नुकसान करता है। उन्होंने बताया कि स्टील और पीतल में पूजा- पाठ के सामान घंटी, अगरदान, अखंड ज्योति और अन्य लोग ज्यादा खरीद रहे हैं। बर्तन खरीदने आई मुन्नी देवी बागोरा ने बताया कि धनतेरस के दिन पूजा का सामान खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए पूजा के बर्तन खरीदने आई हूं। मैंने मंदिर में रखने के लिए दीया खरीदा है। झाड़ुओं की भी जमकर खरीदारी हुई धनतेरस के दिन झाड़ुओं की भी जमकर बिक्री हुई है। मार्केट में आने वाले लगभग सभी लोगों के हाथों में झाड़ू दिखा। झाड़ू बिक्रेता आसिफ ने बताया कि पिछले साल झाड़ू का शॉर्टेज हो गया था, जिसको देखते हुए इस बार और अधिक स्टॉक मंगाया गया है। शाम तक तो हमारे पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उम्मीद ही कि इस बार किसी तरह का शॉर्टेज नहीं होगा। धनतेरस पर कौड़ी खरीदना शुभ- विद्या बाजार में पूजा सामग्री के दुकानों पर भी खरीदारों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। लोग मंदिर में रखने वाला आसान, चुनरी और चीजों की खरीदारी में जुटे थे। वहीं इस अवसर पर तमाम लोगों ने कौड़ी भी खरीदा। खरीदार विद्या शुक्ला ने बताया कि कौड़ी में मां लक्ष्मी पूजा के लिए हल्दी, धनिया, शंख चक्र और कौड़ी खरीदने आई हूं। उन्होंने बताया कि इन चीजों मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। धनतेरस पर इन्हें खरीदना बहुत शुभ होता है। सुबह से शाम तक शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। लोग अपने- अपने पसंद और जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User