वाराणसी में 12 से अधिक स्थानों पर सजा पटाखा-बाजार:दुकानदार बोले - 30 से 35% महंगा हुआ पटाखा, ग्रीन पटाखों की डिमांड
वाराणसी में धनतेरस के दिन पटाखा बाजार सजा हुआ है। शहर के विभिन्न इलाकों में पटाखा बाजार का पुलिस प्रशासन ने लाइसेंस दिया है। इसमें बेनियाबाग, नाटी इमली मैदान और कटिंग मेमोरियल के मैदान में लोग पटाखा खरीदने उमड़ रहे हैं। इस बार ग्रीन और रेड पटाखों की डिमांड है तो पटाखे 30 से 35% तक महंगे भी हुए हैं। वहीं कुछ जगहों पर अभी भी पटाखा बाजार नहीं सज सका है और ऐसा लाइसेंस में देरी की वजह से हो रहा है। दुकानदारों ने कहा कि पुलिस को इसमें जल्दी करनी चाहिए ताकि हम बिक्री सही से कर सकें। नाटी इमली मैदान में उमड़े खरीदार
वाराणसी शहर के बीचों बीच स्थित नाटी इमली मैदान में पटाखा बाजार सज रहा है। धनतेरस के दिन यहां लोग पटाखा खरीदने पहुंच रहे हैं। यहां 45 दुकानों का लाइसेंस हुआ है। जो दिवाली के दिन तक पटाखा बेचेंगे। वहीं कटिंग मेमोरियल के मैदान पर भी 40 दुकानों का अस्थाई लाइसेंस हुआ है। जिसमें पटाखा बिक रहा है। महंगा बिकेगा पटाखा, बढ़ा रेट
पटाखा विक्रेता संदीप गुप्ता ने बताया - इस वर्ष पटाखा करीब 30 से 35 % महंगा बिक रहा है क्योंकि आगे से माल महंगा आया है। पटाखा लेने वाले ग्रीन और रेड पटाखे की डिमांड कर रहे है। ये पटाखे प्रदूषण रहित होते हैं। लोग आज के दिन कम आ रहे हैं लेकिन कल और आपरो दुकानदारी अच्छी होने के आसार है। झाड़ू-बर्तन खरीदने का दिन, पटाखा बच्चों के लिए
पटाखा बाजार पहुंची अविनाश कौर ने बताया - धनतेरस के दिन झाड़ू और स्टील का बर्तन जरूर खरीदती हूं। वहीं लेने आई थी। बच्चों ने कहा पटाखा लेना है तो पटाखा बाजार भी आई हूं। इस वर्ष काफी महंगाई दिखाई दे रही है। पटाखा और अन्य सामानों के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)