उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के ट्रायल के लिए पंजीकरण शुरू:आधार कार्ड और डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र के बिना पूरा नहीं होगा आवेदन

Nov 17, 2026 - 18:47
0
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के ट्रायल के लिए पंजीकरण शुरू:आधार कार्ड और डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र के बिना पूरा नहीं होगा आवेदन
आगरा में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से वर्ष 2027-28 के लिए आयोजित होने वाले सभी क्रिकेट ट्रायल के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक खिलाड़ी 30 नवंबर 2026 तक पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को यूपीसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकरण के दौरान खिलाड़ी को अपना नाम, पता, पिता का नाम, आयु, जनपद और आयु वर्ग की जानकारी भरनी होगी। साथ ही आधार कार्ड और डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे पोर्टल के माध्यम से चालान के जरिए जमा करना होगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक खिलाड़ी का पंजीकरण होगा। हालांकि, खिलाड़ी अपनी पात्रता के अनुसार एक से अधिक आयु वर्गों में आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पंजीकरण के बाद खिलाड़ी चालान की कॉपी लेकर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के कार्यालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User