उत्तर पश्चिमी हवाएं गिरा रही पारा, बढ़ रही ठंड:सुबह सर्द हवाओं ने ठंडक का एहसास कराया, दोपहर में धूप निकलेगी

Nov 25, 2026 - 06:55
0
उत्तर पश्चिमी हवाएं गिरा रही पारा, बढ़ रही ठंड:सुबह सर्द हवाओं ने ठंडक का एहसास कराया, दोपहर में धूप निकलेगी
कानपुर में उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह सर्द हवाओं के चलते ठंडक का एहसास होगा, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिलेगी। हालांकि हवाओं के असर से धूप की तपिश कम रहेगी। अगले 24 से 48 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। इससे दिन और रात दोनों समय ठंड का असर बढ़ेगा। 1 से 1.5 डिग्री गिरा पारा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में पारे में 1 से 1.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दो दिनों में भी तापमान नीचे जाएगा। दिन में चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं धूप की गर्मी को नरम रखेंगी। उन्होंने किसानों को रबी फसलों की बुवाई तेज करने की सलाह दी। खासकर गेहूं की बुवाई के लिए मौजूदा तापमान अनुकूल है। दिन में धूप से मिली राहत, शाम को छाई धुंध मंगलवार को सुबह से शाम तक ठंडक बनी रही। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत मिली। शाम होते ही मौसम फिर ठंडा हो गया और धुंध भी छाई रही। सीएसए की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस (+0.6) और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस (-1.4) दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User