वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:मंदिर जाने से रोका तो शरीर पर राम गुदवाया, वैज्ञानिक का दावा- ब्राह्मण और क्षत्रिय के पूर्वज एक थे
नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। वहीं दिवाली से पहले बम धमाकों की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। संस्कृतक संसद में DNA वैज्ञानिक ने दावा किया कि ब्राह्मण, क्षत्रिय और संथाल के पूर्वज एक थे। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1: BHU अस्पताल में महिला ने किया सुसाइड:NICU में भर्ती था बच्चा, उसे डिस्चार्ज न करने से थी परेशान, ऑक्सीजन प्लांट के पास लटका मिला शव काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार सुबह 8 बजे बाल रोग विभाग में ऑक्सीजन प्लांट के पास उसका शव लटका मिला। महिला सोनभद्र से अपने नवजात बेटे का इलाज कराने आई थी। पढ़ें पूरी खबर 2: मंदिर जाने से रोका तो पूरे शरीर पर राम-राम गुदवाया:काशी में रामनामी समाज ने बताई कहानी, अध्यक्ष बोले- अब लोग रामनाम लिखवाने से बच रहे माथे पर राम, हाथों पर राम और शरीर के रोम-रोम में राम। कपड़ों से लेकर घर की दीवारों तक एक ही नाम की छाप। यह सिर्फ भक्ति नहीं, बल्कि उस विश्वास की ताकत है, जिसने सदियों के पुराने सदियों पुराने भेदभाव को आध्यात्मिक पहचान में बदल दिया। पढ़ें पूरी खबर 3: नगर-निगम और BHU को बम से उड़ाने की धमकी:खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल; सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी वाराणसी में दिवाली से पहले बम धमाकों की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से बुधवार को नगर निगम के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर 4: जब तक जिंदा हूं, संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोले- 2027 में करेंगे भागीदारी, कार्यकर्ताओं में भरा जोश लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने काशी की धरती से विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने आरक्षण, संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। पढ़ें पूरी खबर 5: वंदेभारत स्लीपर ट्रेन में बंद हो मांसाहारी भोजन:काशी में संतों ने की मांग, बोले- रेल मंत्रालय तत्काल लागू करें नियम काशी से नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित वंदेभारत स्लीपर ट्रेन में भोजन को लेकर मांग उठी है। धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने इसमें केवल शाकाहारी भोजन परोसने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर 6: ब्राह्मण, क्षत्रिय और संथाल के पूर्वज एक थे:काशी की सांस्कृतिक संसद में DNA वैज्ञानिक का दावा; बोले- भारत में ही विकसित हुईं जातियां जाति और समुदाय के नाम पर बंटे समाज के सामने विज्ञान ने एक ऐसा सवाल खड़ा किया है, जो सदियों पुरानी धारणाओं को चुनौती देता है। क्या ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और जनजातियों के पूर्वज अलग-अलग थे या कभी उनकी जड़ें एक ही थीं? पढ़ें पूरी खबर 7: दिवाली तक काशी में डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त:अस्पतालों में स्पेशल ओटी चलेगी; 200 बेड रिजर्व दिवाली पर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिवाली तक सभी चिकित्सा इकाइयों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर 8: राजातालाब में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी:जेवर, गैस सिलेंडर और नकदी ले गए चोर, करीब 3 लाख का नुकसान वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के पनियरा गांव में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व सूटकेस तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पढ़ें पूरी खबर 9: बालिका सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता; वाराणसी मंडल उपविजेता:7 पदक जीत पाए 135 अंक, गोरखपुर मंडल बना विजेता उत्तर प्रदेश खेल विभाग और कुश्ती संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बालिका सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हो गया। 2 से 4 नवंबर तक सुल्तानपुर में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर 10: भाजपा प्रवक्ता संगीत रागी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग:BHU के छात्रों ने लंका थाने में की शिकायत, सपा प्रवक्ता पर जातिगत टिप्पणी से नाराज काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्रों ने टीवी डिबेट में यादव समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी के खिलाफ विरोध जताया है।दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और भाजपा प्रवक्ता पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता के लिए जातिसूचक और अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)