धनतेरस पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश की बढ़ी डिमांड:चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग के सिक्के भी पसंद कर रहे ग्राहक
धनतेरस और दिवाली को देखते हुए बाजार में सोने-चांदी के धार्मिक आइटम और गिफ्टिंग कलेक्शन की डिमांड बढ़ गई है। ग्राहक लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां , चांदी के सिक्कों और चरण पादुकाओं की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग के विशेष सिक्के भी गिफ्टिंग के लिए पसंद किए जा रहे हैं। ज्वेलरी कारोबारियों के अनुसार, इन दिनों इन आइटम की लगातार खरीदारी हो रही है। धनतेरस पर भी ग्राहकों की अच्छी बुकिंग है। भगत ज्वेलर्स स्टोर संचालक आधार मांगलिक ने बताया कि धनतेरस और दिवाली के लिए इस बार कई नए कलेक्शन लॉन्च किए गए हैं। लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियों में 20 ग्राम से लेकर 200-250 ग्राम तक के विकल्प हैं। इनकी कीमत करीब 2 हजार रुपए से शुरू होकर 1 लाख रुपए तक है। वहीं, लक्ष्मी-गणेश के चांदी के सिक्के 5, 10, 20, 50 और 100 ग्राम में उपलब्ध हैं। 10 ग्राम का सिक्का करीब 2300 रुपए और 100 ग्राम का सिक्का करीब 22 हजार रुपए का है। धार्मिक सिक्कों के सेट भी बने पसंद दिवाली पर गिफ्टिंग के लिए चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग के विशेष सिक्के भी तैयार किए गए हैं। चारधाम के चार एक-एक ग्राम के सिक्कों का सेट करीब 2 हजार रुपए से शुरू है। वहीं, 12 ज्योतिर्लिंग के एक-एक ग्राम के 12 सिक्कों का सेट विशेष बॉक्स पैकेजिंग में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 5 हजार रुपए से शुरू है। चांदी की चरण पादुकाओं की भी मांग है। ये 1 हजार से 10 हजार रुपए तक की रेंज में उपलब्ध हैं। चारधाम के सिक्कों पर चारधाम की तस्वीर और ज्योतर्लिंग के सिक्कों पर ज्योतर्लिंग बने हुए है। गोल्ड में लाइट वेट ज्वेलरी की भी डिमांड धनतेरस के साथ आने वाले ब्राइडल सीजन को देखते हुए गोल्ड ज्वेलरी में भी नए डिजाइन लॉन्च किए गए हैं। इसमें 15 ग्राम से टेंपल ज्वेलरी, कमरबंद और तगड़ी के डिजाइन शामिल हैं। कोरल और पर्ल्स के साथ फ्यूजन ज्वेलरी भी तैयार की गई है। सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हल्के वजन के ब्रेसलेट और डायमंड ज्वेलरी में श्रीनाथजी व भगवान कृष्ण की आकृति वाले पेंडेंट भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। कारोबारियों के मुताबिक, धनतेरस और दिवाली के चलते इन कलेक्शन को लेकर ग्राहक लगातार पूछताछ और बुकिंग कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)