वाराणसी में छठ महापर्व पर प्रशासन अलर्ट:गंगा किनारे के सभी 84 घाट पर तैयारी पूरी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस; फ्लोटिंग बैरियर लगाए गए

Nov 14, 2026 - 13:55
0
वाराणसी में छठ महापर्व पर प्रशासन अलर्ट:गंगा किनारे के सभी 84 घाट पर तैयारी पूरी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस; फ्लोटिंग बैरियर लगाए गए
वाराणसी में प्रशासन लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिएपूरी तरह अलर्ट मोड में है। गंगा के 84 घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद शनिवार को पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने घाटों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस आयुक्त, एडीजी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी शिवहरि मीणा समेत तमाम अधिकारियों ने नमो घाट से सामने घाट तक नावों के जरिए गंगा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने बताया- सभी 84 घाट पर व्यवस्था पूरी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, नावों के संचालन, जल पुलिस की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजामों को परखा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए सभी 84 घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। शाम और अगले दिन सुबह होने वाले छठ पूजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए लगाए गए फ्लोटिंग बैरियर जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा में स्नान और पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी घाटों पर फ्लोटिंग बैरियर लगाए गए हैं। घाटों की व्यापक साफ-सफाई कराई गई है। देर रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है। वहीं, घाटों तक आने वाले रास्तों की सफाई के साथ पूजा के लिए बनाई जा रही वेदियों के आसपास भी विशेष स्वच्छता सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी कई टीमें छठ पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। नाविकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ सेक्टर और जोनल व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार करने के साथ पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User