देवरिया में छठ से पहले तालाबों में फैली जलकुंभी:उमनगर पोखरे की सफाई नहीं; अध्यक्ष बोलीं- सभी वार्डों में निर्देश दिए हैं

Nov 14, 2026 - 13:55
0
देवरिया में छठ से पहले तालाबों में फैली जलकुंभी:उमनगर पोखरे की सफाई नहीं; अध्यक्ष बोलीं- सभी वार्डों में निर्देश दिए हैं
देवरिया में छठ पूजा नजदीक है, लेकिन शहर के कई वार्डों में तालाबों की सफाई अब तक नहीं हो सकी है। उमनगर के कतरारी स्थित पोखरे में जलकुंभी और गंदगी फैली हुई है। ऐसे में छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तालाब की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासी धीरज ने नगर पालिका के अधिकारियों से पोखरे की सफाई कराने की शिकायत की थी। इसके बावजूद अब तक सफाई का काम शुरू नहीं हुआ। पोखरे के आसपास भी गंदगी फैली हुई है। व्रती महिलाओं के परिजन छठ पूजा की तैयारी में घाटों पर बेदी बनाने और आसपास की सफाई करने में जुटे हैं, लेकिन तालाब में जलकुंभी जस की तस बनी हुई है। जलकुंभी से गहराई का पता लगाना मुश्किल स्थानीय लोगों का कहना है कि पोखरे में जलकुंभी इतनी फैली हुई है कि पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। छठ पूजा के दौरान जब श्रद्धालु अर्घ्य देने के लिए तालाब में उतरेंगे, तो हादसा होने की आशंका बनी रहेगी। लोगों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द पोखरे की सफाई कराने की मांग की है। कुछ तालाबों की सफाई, कई वार्डों की अनदेखी लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका कुछ तालाबों की सफाई कराकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रही है, जबकि कई वार्डों के तालाबों की अनदेखी की जा रही है। पिछले दिनों सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने भी तालाबों की सफाई में लापरवाही को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई थी। अध्यक्ष बोलीं- पोखरे की सफाई कराई जाएगी नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि सभी वार्डों में सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें उमनगर के कतरारी स्थित पोखरे की सफाई नहीं होने की जानकारी मिली है। इस मामले को दिखवाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User