वाराणसी में पक्का मकान ढहने से दो बच्चों की मौत:मलबे में दबकर माता-पिता घायल, घर के अंदर मौजूद था पूरा परिवार
वाराणसी के बच्छाव पश्चिमपुरा में बुधवार सुबह पक्का मकान ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से उनके माता-पिता घायल हो गए। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने मलबा हटाकर दोनों के शवों को बाहर निकला। वहीं, घायल माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बुधवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। फिलहाल मकान गिरने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानिए पूरा मामला… वाराणसी के बच्छाव पश्चिमपुरा में बुधवार सुबह एक पक्का मकान अचानक ढह गया। हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य मकान के अंदर थे। मकान गिरते ही परिवार के लोग मलबे में दब गए। मलबे में दबे थे परिवार के सदस्य मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। दो बच्चों की मौत, माता-पिता घायल बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे दोनों बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बच्चों के माता-पिता भी मलबे में दबने से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मकान गिरने की वजह स्पष्ट नहीं घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। फिलहाल मकान अचानक किन कारणों से ढहा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित टीमें मामले की जानकारी जुटा रही हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें THAR ने 2 टीचर समेत 4 दोस्तों को रौंदा, 3 की मौत, कन्नौज में एक बाइक से जा रहे थे कन्नौज में सोमवार देर रात तेज रफ्तार थार ने 4 दोस्तों को रौंद दिया। 3 की मौके पर मौत हो गई। एक ही हालत गंभीर है। चारों एक ही बाइक से जा रहे थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)