वाराणसी ने महिला कबड्डी का फाइनल जीता:आजमगढ़ को 35-25 से हराया, लखनऊ और मुरादाबाद सेमीफाइनल में हारे
अमरोहा के मालीखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समन्वय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में वाराणसी मंडल ने आजमगढ़ को 35-25 से हराकर खिताब जीता। आजमगढ़ की टीम उपविजेता रही। अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल आजमगढ़ और लखनऊ के बीच खेला गया। आजमगढ़ ने लखनऊ को 36-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने मुरादाबाद को 31-28 से हराया और फाइनल में पहुंची। समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर फाइनल मैच शुरू कराया। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु त्यागी भी मौजूद रहे। आयोजक जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का बुके और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। दोनों अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में अजय कुमार शर्मा, सराफत अली, हेमंत कुमार, विकास चौधरी, डॉ. संजीव कुमार चौहान, पुरजीत सिंह, मनीष कुमार त्यागी, देवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, साक्षी तोमर और आंचल शामिल रहे। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी विकास त्यागी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव कुमार चौहान ने किया। अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने अतिथियों, पत्रकारों, निर्णायक मंडल, टीम प्रबंधकों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)