किसानों की समस्याएं गोष्ठी में उठाने की तैयारी की:26 नवंबर को मुरादाबाद में होने वाली मंडलीय गोष्ठी की तैयारियों पर चर्चा
रामपुर। किसानों की समस्याओं को मंडलीय स्तर पर उठाने और उनके समाधान की रणनीति तैयार करने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने तैयारी तेज कर दी है। आगामी 26 नवंबर 2026 को मुरादाबाद कमिश्नरेट परिसर में होने वाली मंडलीय गोष्ठी को लेकर शनिवार को रामपुर स्थित भाकियू कार्यालय पर पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने किसानों के साथ बैठक कर गोष्ठी की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही जिले की प्रमुख समस्याओं को बिंदुवार तरीके से उठाने की रणनीति बनाई गई। शनिवार दोपहर करीब दो बजे प्रदेश महासचिव हसी वासी ने दैनिक भास्कर को बताया कि मंडल में होने वाली गोष्ठी को लेकर पंचायत की गई है। इसमें जिले के किसानों से जुड़ी तमाम समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजे के रूप में मिलने वाली धनराशि और फसलों के नुकसान के आकलन से जुड़े मुद्दे गोष्ठी में प्रमुखता से उठाए जाएंगे। किसानों को मुआवजा वितरण में आ रही समस्याओं को भी राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखा जाएगा, ताकि इनका समाधान कराने के लिए आगे की रणनीति बनाई जा सके। उन्होंने बताया कि धान खरीद में हुई गड़बड़ियों का मामला भी प्राथमिकता में रहेगा। किसानों की शिकायतों और खरीद प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के संज्ञान में लाया जाएगा।बे मौसम बरसात से खराब फसल मुआवजा, इसके अलावा आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, खाद और बीज की उपलब्धता तथा लगातार बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर भी पंचायत में चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं को एकत्र कर मंडलीय गोष्ठी में रखा जाएगा। वहां राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने सभी मुद्दे उठाए जाएंगे। इसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उनका कहना है कि पंचायत का उद्देश्य केवल गोष्ठी की तैयारी करना नहीं, बल्कि जिले के किसानों की वास्तविक समस्याओं को एकजुट होकर नेतृत्व तक पहुंचाना भी है। फिलहाल 26 नवंबर को मुरादाबाद में प्रस्तावित मंडलीय गोष्ठी की तैयारियां की जा रही हैं। इसमें राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)