वास्तु खंड-3 में छठ पूजा कार्यक्रम:व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, घाट पर बेदी बनाकर हुई पूजा

Nov 15, 2026 - 21:45
0
वास्तु खंड-3 में छठ पूजा कार्यक्रम:व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, घाट पर बेदी बनाकर हुई पूजा
लखनऊ में वास्तु खंड-3 जनकल्याण समिति की ओर से छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। पूजा से पहले पुरुषों ने घाट पर बेदी बनाई, जिसके बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन शुरू किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी ने छठ व्रती महिलाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता लखन द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. हरिनारायण उपाध्याय, लखनऊ महानगर किसान मोर्चा के मीडिया संयोजक सुरेंद्र प्रताप पाण्डेय और भाजपा नेता सुमित त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से महेंद्र महतो और गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के खंड प्रभारी विवेक शुक्ल ने कार्यक्रम का आयोजन कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User