रायबरेली में डंपर की टक्कर से दो की मौत:एक घायल, परिजनों में शोक का माहौल

Nov 15, 2026 - 22:00
0
रायबरेली में डंपर की टक्कर से दो की मौत:एक घायल, परिजनों में शोक का माहौल
रायबरेली के लालगंज में डंपर की टक्कर से दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पूरे पूरन मजरे चांदाटीकर निवासी सुनील कुमार पुत्र रामदास बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी उसी दिशा में जा रहे थे। लालगंज-डलमऊ मुख्य मार्ग पर भाई गांव के पास एक डंपर ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। वहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आधार कार्ड से एक मृतक की हुई पहचान पुलिस के मुताबिक, एक मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान लक्ष्मी नारायण पुत्र रामनाथ निवासी हरदासी खेड़ा, दुबेपुर, थाना भगवंत नगर, जिला उन्नाव के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल का इलाज कराया जा रहा है। दूसरे मृतक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User