युवक की मौत के मामले में बहन और प्रेमी अरेस्ट:कन्नौज में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की पुष्टि; गैरइरादतन हत्या का केस
कन्नौज के गुरसहायगंज में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी बहन और बहन के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार शाम करीब 5 बजे दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि बहन और उसके प्रेमी ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर उसका मुंह दबा दिया। इससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह दम घुटना बताई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घर में मिला था युवक का शव, मौके पर मौजूद था बहन का प्रेमी घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर मोहल्ले की है। यहां रहने वाले सोबरन सिंह के 18 वर्षीय नाती आरुष का शव 12 नवंबर की सुबह घर में संदिग्ध अवस्था में मिला था। इसी घर में सोबरन की नातिन भूमि उर्फ आयुषी भी रहती थी। सुबह जब मोहल्ले के लोगों को आरुष की मौत की जानकारी हुई तो घर में आजादनगर मोहल्ला निवासी सूरज राठौर भी मौजूद था। सूरज के आयुषी से प्रेम संबंध थे। आरुष और उसके नाना इस रिश्ते का विरोध करते थे। बहन ने बताया- शराब के नशे में गिरने से हुई मौत पुलिस पूछताछ में भूमि उर्फ आयुषी ने बताया कि आरुष शराब पीने का आदी था। घटना वाली रात भी वह शराब पीकर घर आया था। नशे में गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, मृतक के नाना सोबरन सविता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी नातिन आयुषी और उसके प्रेमी सूरज राठौर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरुष की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की। जांच के आधार पर आयुषी और उसके प्रेमी सूरज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आयुषी ने बताया कि उन लोगों ने आरुष के साथ मारपीट की थी। इसी दौरान उसका मुंह दब गया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। प्रेमी से शादी करना चाहती थी नातिन, नाना और भाई थे विरोध में मृतक के नाना ने बताया कि उसकी नातिन आरोपी सूरज से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह और वह इस रिश्ते के खिलाफ थे। उनका आरोप है कि आरोपी सूरज शादी के बाद उनके ही घर में रहना चाहता था। इसी बात को लेकर परिवार में विरोध था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)