विदाई के अगले दिन दुल्हन की मौत:पति फरार, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

Nov 14, 2026 - 13:04
0
विदाई के अगले दिन दुल्हन की मौत:पति फरार, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
मऊ के घोसी क्षेत्र में 14 नवंबर को नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक दिन पहले ही पति उसे मायके से विदा कराकर ससुराल लाया था। घटना के बाद पति हरिश्चंद्र चौहान के फरार होने की बात सामने आई है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। 7 मई को हुई थी शादी मृतका आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव की रहने वाली थी। वह दुक्खी चौहान की बेटी थी। उसकी शादी 7 मई 2026 को घोसी क्षेत्र के डेराघाट गांव निवासी हरिश्चंद्र चौहान से हुई थी। शादी के बाद से वह मायके में रह रही थी। विदाई के अगले दिन मिली मौत की सूचना जानकारी के मुताबिक, 13 नवंबर को हरिश्चंद्र पत्नी को विदा कराकर अपने घर लाया था। अगले दिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर घोसी के सीओ सत्य भूषण तिवारी और कोतवाल रवींद्रनाथ राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। भाई ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप मृतका के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। भाई ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो बहन के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह चौकी प्रभारी नदवासराय अमितेश मिश्रा ने बताया कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। कोतवाल रवींद्रनाथ राय के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User