विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नेटवर्क की जांच:जॉर्जिया-कनाडा में बैठे गैंगस्टर, यूपी-हरियाणा में शूटरों से करा रहे वारदात
शामली से लेकर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा तक अपराधियों का नेटवर्क फैला है। गैंगस्टर विदेशों में बैठकर इंटरनेट कॉलिंग, वर्चुअल नंबर और सोशल मीडिया के जरिये स्थानीय शूटरों के संपर्क में हैं। हत्या, रंगदारी और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए विदेश से निर्देश देने के आरोप हैं। जॉर्जिया और कनाडा में बैठे कथित सरगनाओं के तार पश्चिमी यूपी के अपराधियों से जुड़ रहे हैं। रोहतक के खरावड़ बाईपास पर हुए चौहरे हत्याकांड के बाद यह नेटवर्क फिर जांच के दायरे में है। हरियाणा पुलिस ने शामली पुलिस से जिले में सक्रिय गैंगों का ब्योरा मांगा है। इससे पहले शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में भी कनाडा से सोशल मीडिया पोस्ट डालकर जिम्मेदारी लेने का मामला सामने आया था। जॉर्जिया में बैठा रवि राठी, भाऊ गैंग से जुड़े तार 26 नवंबर की रात रोहतक के खरावड़ बाईपास स्थित मिलन ढाबे पर चौहरे हत्याकांड हुआ था। जांच में भाऊ गैंग का नाम सामने आया है। इस मामले में बागपत के गांगनौली निवासी 50 हजार रुपये के इनामी रवि राठी के तार भी जुड़ने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि रवि राठी जॉर्जिया में रहकर हरियाणा और पश्चिमी यूपी में सक्रिय अपने नेटवर्क के संपर्क में है। पुलिस स्थानीय लोगों और शूटरों की भूमिका खंगाल रही है। विदेश से निर्देश, स्थानीय शूटरों से वारदात पुलिस को आशंका है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर अपने नेटवर्क के जरिये स्थानीय शूटरों से वारदात कराते हैं। इंटरनेट कॉलिंग और वर्चुअल नंबर के अलावा सोशल मीडिया भी संपर्क का माध्यम बन रहा है। पुलिस पुराने आपराधिक मामलों, संदिग्ध संपर्कों और सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। कनाडा से पोस्ट डालकर ली थी अंकित की हत्या की जिम्मेदारी शामली में 26 अगस्त को हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या हुई थी। इस मामले में सोनीपत के एक लाख रुपये के इनामी भोलू शाहपुरिया ने कनाडा से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गोगी गिरोह की ओर से हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद शामली पुलिस ने भोलू शाहपुरिया समेत अन्य आरोपियों के नाम मुकदमे में बढ़ाए थे। इस मामले ने भी विदेश में बैठे अपराधियों और स्थानीय शूटरों के बीच संपर्क का पहलू सामने रखा था।
हरियाणा पुलिस ने मांगा शामली के गैंगों का रिकॉर्ड रोहतक हत्याकांड के बाद हरियाणा पुलिस ने शामली पुलिस से सक्रिय गैंगों और उनके नेटवर्क का ब्योरा मांगा है। जांच का दायरा अब सिर्फ वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों तक सीमित नहीं है। पुलिस विदेश में बैठे कथित साजिशकर्ताओं, उनके स्थानीय संपर्कों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इससे पश्चिमी यूपी, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में सक्रिय गैंगों के नेटवर्क की पड़ताल तेज होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)