विदर्भ ने गुजरात को 5 विकेट से हराया:बारिश से 13 ओवर का मैच, पार्थ रेखड़े ने 3 विकेट लिए; हिमाचल भी जीता

Nov 22, 2026 - 12:22
0
विदर्भ ने गुजरात को 5 विकेट से हराया:बारिश से 13 ओवर का मैच, पार्थ रेखड़े ने 3 विकेट लिए; हिमाचल भी जीता
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ और हिमाचल प्रदेश ने जीत दर्ज की। विदर्भ ने बारिश से प्रभावित मैच में गुजरात को 5 विकेट से हराया। गुजरात ने 13 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन बनाए। आर्य देसाई ने 23 गेंदों पर 41 रन और उर्विल पटेल ने 16 गेंदों पर 35 रन बनाए। विदर्भ की ओर से पार्थ रेखड़े ने 15 रन देकर 3 विकेट लिए। यश ठाकुर और यश कदम को 2-2 विकेट मिले। दूसरे मैच में हिमाचल प्रदेश ने त्रिपुरा को 32 रन से हराया। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए। कप्तान पुखराज मन्न ने 31 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। त्रिपुरा की ओर से मणिसंकर मुरासिंह ने 4 विकेट लिए, जबकि सौरभ दास को 3 विकेट मिले। गुजरात ने 13 ओवर में 128 रन बनाए, पार्थ रेखड़े ने 3 विकेट लिए बारिश के कारण गुजरात और विदर्भ का मैच 13 ओवर का खेला गया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128/7 का स्कोर बनाया। आर्य देसाई ने 41 रन और उर्विल पटेल ने 35 रन की तेज पारियां खेलीं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। खीलन पटेल ने भी 19 गेंदों पर 26 रन बनाए। विदर्भ की ओर से पार्थ रेखड़े ने 2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। यश ठाकुर और यश कदम ने 2-2 विकेट झटके। गुजरात के इंटरनेशनल गेंदबाज हर्षल पटेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे। विदर्भ ने लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हिमाचल ने त्रिपुरा को 32 रन से हराया, कप्तान पुखराज मन्न की फिफ्टी हिमाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए। कप्तान पुखराज मन्न ने 31 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। एकांत सेन ने 33, आयुष जमवाल ने 25 और वैभव शर्मा ने 24 रन बनाए। त्रिपुरा की ओर से मणिसंकर मुरासिंह ने 4 विकेट लेकर हिमाचल की रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश की। सौरभ दास ने 3 विकेट और लक्षय थरेजा ने 1 विकेट लिया। त्रिपुरा की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और हिमाचल ने 32 रन से मैच जीत लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User