अयोध्या में गो तस्करों- पुलिस में मुठभेड़, ,एक तस्कर घायल:पुलिस का एक जवान भी घायल, मवई थाना क्षेत्र में हुआ एनकाउंटर
अयोध्या में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक गौ तस्कर मन्नान के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। मुठभेड़ में एक पुलिस का जवान अर्पित यादव भी घायल है। यह मुठभेड़ देर रात मवई थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों की बीच हुई । मवई थाना क्षेत्र के नेवरा गांव का रहने वाले गो तस्कर मन्नान पर 24 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान एक गौ तस्कर अंधेरे का फायदा का लेकर फरार हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)