बलिया के माल्देपुर में युवक पर चाकू से हमला:भाई ने चार लोगों पर आरोप लगाया, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
बलिया के माल्देपुर में शनिवार रात करीब 11 बजे चाकू से हमला कर विशाल राय को घायल कर दिया गया। घटना तृपृति होटल के पीछे की है। घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सीओ सिटी सतीश शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी के मुताबिक, 21 नवंबर को चंद्रशेखर नगर चौकी क्षेत्र के माल्देपुर निवासी मनोज राय ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई विशाल पर चार लोगों ने चाकू से हमला किया है। मनोज ने आरोपियों की पहचान अनुभव राय, अजय पांडे, शाहिल सिंह और आशीष सिंह के रूप में बताई। मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में टीमें गठित पुलिस के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)