अयोध्या में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़:मन्नान के पैर में लगी गोली: सिपाही भी घायल; 24 मुकदमों में आरोपी है तस्कर

Nov 22, 2026 - 12:42
0
अयोध्या में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़:मन्नान के पैर में लगी गोली: सिपाही भी घायल; 24 मुकदमों में आरोपी है तस्कर
अयोध्या में देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मवई थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में गौ तस्कर मन्नान और पुलिस का जवान अर्पित यादव घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मन्नान के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, मन्नान मवई थाना क्षेत्र के नेवरा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User