अयोध्या में डंपर की टक्कर से विधायक घायल:भतीजे की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
अयोध्या के मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान की फॉर्च्यूनर में डंपर की टक्कर के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज की है। हादसा 16 नवंबर की रात रानी बाजार के भभवा चौराहे पर हुआ था। इसमें विधायक घायल हो गए थे और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। विधायक के भतीजे मनीष कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके मुताबिक, 16 नवंबर की रात करीब 8:40 बजे विधायक फॉर्च्यूनर से भरतकुंड महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में विधायक घायल हो गए। 15 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने पकड़ा था चालक हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भागने लगा। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया और करीब 15 किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। लखनऊ में कराया गया विधायक का इलाज हादसे के बाद विधायक को जिला अस्पताल अयोध्या ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, उनका इलाज लखनऊ में कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने रविवार को बताया कि तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)