बहराइच में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई:परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटे
बहराइच में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने यातायात माह के दौरान चेकिंग अभियान चलाया। मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों की जांच कर नियम तोड़ने वाले चालकों के चालान काटे गए।
अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाना था। टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। चालकों को तेज आवाज वाले हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई।
अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की।
एआरटीओ प्रशासन सुशील कुमार ने बताया कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की मुहिम जारी है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने कहा कि अभियान का मकसद सड़क हादसों पर रोक लगाने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)